अस्पृश्यता निवारण शिविर पहडि़या में आज
रीवा : अनुसूचित जाति एवं जनजाति कार्य विभाग के जिला संयोजक ने बताया कि अस्पृश्यता निवारण, सद्भावना शिविर 2 अक्टूबर को विकासखण्ड रायपुर कर्चुलियान के ग्राम पहडि़या के शासकीय हाई स्कूल में आयोजित किया जायेगा। अस्पृश्यता निवारण शिविर दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। कलेक्टर ने समस्त जिला अधिकारियों को अस्पृश्यता निवारण शिविर में शामिल होने के निर्देश दिये हैं।


