मध्य प्रदेशरीवा

सफलता की कहानी

रीवा से सफलता की कहानी

बारह बार रक्तदान कर चुके श्री राजेश पाण्डेय अपनी
दो बेटियों को रक्तदान कराने लेकर आये

कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में आयोजित रक्तदान शिविर

ऐतिहासिक शिविर साबित हुआ। इस शिविर में सर्वाधिक रक्त संग्रहण का कीर्तिमान स्थापित हुआ। रक्तदाताओं ने स्वयं व अपने परिजनों के साथ रक्तदान कर उत्साहपूर्वक स्वेच्छा से रक्तदान किया।

समाजसेवी व भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री श्री राजेश पाण्डेय अपनी दो बेटियों को लेकर रक्तदान करवाने पहुंचे। श्री पाण्डेय ने बताया कि वह स्वयं 12 बार रक्तदान कर चुके हैं। आज अपनी दोनों बेटियों से रक्तदान करवाकर यह संदेश देना चाहते हैं कि रक्तदान से बड़ा दान नहीं, क्योंकि इससे किसी का जीवन बच सकता है। उन्होंने आमजनों से अपेक्षा की कि रक्तदान कर पुनीत कार्य में सहभागी बनें।

सफलता की कहानी

डॉ. राकेश पटेल ने 23 वीं बार किया रक्तदान

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सभी वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक बढ़.चढ़कर अपनी सहभागिता निभायी। संजय गांधी चिकित्सालय के मेडिसिन विभाग में पदस्थ डॉ. राकेश पटेल ने 23वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इससे आप किसी गंभीर रोगी की जान बचा सकते हैं। रक्तदान के बाद किसी भी प्रकार की कमजोरी या समस्या नहीं आती। कुछ समय बाद स्वयं रक्त का निर्माण हो जाता है।

सफलता की कहानी

सफाईकर्मी चंदन ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में सफाईकर्मी चंदन का भी योगदान रहा। रीवा शहर के रानीतालाब निवासी 30 वर्षीय चंदन ने तीसरी बार रक्तदान किया। चंदन ने कहा कि वह अपने काम के साथ रक्तदान कर लोगों की जिंदगी बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। मैं आज भी रक्तदान के उपरांत अपना कार्य कर रहा हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button