प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

नए जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने ग्रहण किया पदभार, पुनौरा धाम पहुंचकर की पूजा-अर्चना

नए जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने ग्रहण किया पदभार, पुनौरा धाम पहुंचकर की पूजा-अर्चना

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी, । सीतामढ़ी के नवपदस्थापित जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने जिले के प्रमुख धार्मिक एवं आस्था के केंद्र पुनौरा धाम पहुंचकर माता जानकी मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।

 

जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने पुनौरा धाम मंदिर एवं परिसर में चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न कार्यों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

 

उन्होंने परिसर के समग्र विकास से जुड़े कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने पर जोर दिया।

 

इस अवसर पर निवर्तमान जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय भी उपस्थित रहे। स्थानांतरण के बाद जिले से विदाई से पूर्व उन्होंने भी पुनौरा धाम पहुंचकर माता जानकी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की।

 

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी आनंद कुमार, एसडीसी अमूल्य रत्न, एसडीसी मो. इस्लाम, डीपीआरओ कमल सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button