प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जिले में वर्षा का आंकड़ा पहुंचा 437.3 मिलीमीटर

जिले में वर्षा का आंकड़ा पहुंचा 437.3 मिलीमीटर

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . गत दिवस हुई मूसलाधार बारिश के बाद बारिश का दौर थम गया है। नदी-नालों का जल स्तर कम हो रहा है। जिले में वर्षा का आंकड़ा 437.3 मिमी तक पहुंच गया है। यह एक जून से अब तक दर्ज की गई जिले की औसत वर्षा है। इस अवधि में तहसील हुजूर में 423.3 मिमी, रायपुर कर्चुलियान में 467.3 मिमी, गुढ़ में 752 मिमी, सिरमौर में 424.4 मिमी, त्योंथर में 285 मिमी, सेमरिया में 392 मिमी, मनगवां में 334 मिमी और जवा में 420 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 673.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी। तहसीलदार भू संसाधन प्रबंधन महेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 10.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। तहसील सिरमौर में 30 मिमी, तहसील रायपुर कर्चुलियान में 18 मिमी और जवा में 17 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शेष तहसीलों में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। रीवा जिले की सामान्य औसत वर्षा 1044.6 मिमी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button