बिहारसीतामढ़ी

152 वीं जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पणकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित:- मो.शम्स शाहनवाज

कुणाल किशोर प्रतिनिधी की रिपोर्ट:

सीतामढी:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 152वीं जयंती के अवसर पर सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो.शम्स शाहनवाज ने गांधी चौक स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस द्वारा गांधी चौक से वीर कुंवर सिंह चौक तक तिरंगा यात्रा निकला गया युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने कहा कि महात्‍मा गांधी महज एक नाम नहीं, बल्कि एक विचार हैं। सत्य और अहिंसा के पुजारी गांधी जी ने भारत को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करवाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा और शांति का पाठ पढ़ाया था। गांधी दर्शन को अपना कर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

मौके पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीताराम झा, प्रमोद कुमार नील, राहुल रमेश गुप्ता, सेराज अहमद, रोहन रमेश गुप्ता, अफ़रोज़ आलम, वैदेही शरण यादव, रंजीत कुमार, राकेश कुमार झा, मो.निज़ामुद्दीन अंसारी, मो.मोख्तार, मो.अख्तर, अरुण कुमार वर्मा, हफीजुल अंसारी, रितेश कुमार, जय शंकर प्रसाद, अनिल कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button