प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

उद्योगों की स्थापना और संचालन में हर संभव सहायता दी जाएगी – अपर कलेक्टर

उद्योगों की स्थापना और संचालन में हर संभव सहायता दी जाएगी – अपर कलेक्टर

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा :अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर ने कहा कि जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उद्योगों की स्थापना और संचालन के लिए हर संभव सहायता दी जाएगी। कलेक्ट्रेट में निवेश संवर्धन केन्द्र स्थापित है। सभी उद्यमी अपनी कठिनाईयाँ यहाँ दर्ज करा सकते हैं। आद्योगिक संस्थानों की कठिनाईयों का तत्परता से निराकरण किया जाएगा। अधीक्षण यंत्री विद्युत मण्डल औद्योगिक क्षेत्र चोरहटा में शिविर लगाकर उद्योगपतियों की विद्युत से जुड़ी समस्याओं का समाधान करें। औद्योगिक इकाईयों से उत्पादित सामग्री के विपणन में भी सहायता दी जाएगी।

बैठक में अपर कलेक्टर ने संभागीय प्रबंधक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को उद्योगों की स्थापना से जुड़े अनापत्ति प्रमाण पत्र 30 दिन की समय सीमा में प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला महाप्रबंधक उद्योग जेपी तिवारी ने गत बैठक में लिए गए निर्णयों का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों की कठिनाईयों को दूर करने के लिए निरंतर संवाद किया जाता है। उद्योगपतियों ने जो समस्याएं बताई हैं उन्हें दूर करने के प्रयास किया जाएगा। बैठक में उद्योग भारती के अध्यक्ष दीपक मदान तथा अन्य उद्योगपतियों ने कहा कि औद्योगिक केन्द्र घूमा में नया सब स्टेशन बनने के बावजूद बिजली की आपूर्ति संतोषजनक नहीं है। औद्योगिक केन्द्र चोरहटा में बिजली की बार-बार ट्रिपिंग के कारण उद्योगों के संचालन में कठिनाई आ रही है। अपर कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को उद्योगपतियों की कठिनाईयों को दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला उद्योग संवर्धन बोर्ड के सचिव संतोष तिवारी, अन्य सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button