
डुमरा प्रखंड के लगमा पंचायत भवन में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
श्री गुरु संत रविदास की 650 वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत डुमरा प्रखंड के लगमा पंचायत भवन में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्येश्य अनुसूचित जाति और महादलित टोलों के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना और समस्याओं का मौके
पर समाधान करना है।
अनुमंडल पदाधिकारी आनंद कुमार ,जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष चंद्र राजकुमार सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं आम जन ने संत रविदास जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। शिविर में उनके विचारों के साथ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए संचालित 22 सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में संत रविदास जी के जीवन, सामाजिक चिंतन और मानवता, समानता व भाईचारे के संदेश पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना के खिलाफ आवाज उठाई तथा समानता और सद्भाव का संदेश दिया।
विकास शिविर के उद्देश्य की जानकारी देते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी श्री सुभाष चंद्र राजकुमार ने बताया कि बिहार सरकार की ओर से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 22 योजनाएं संचालित की जा रही हैं।उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र लोग आवेदन कर सरकार
शिविर के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभुकों को आवेदन के लिए प्रेरित किया गया।आयोजकों ने कहा कि जिन लोगों को अब तक योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, वे संबंधित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। शिविर में बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई भी की गई।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संत रविदास जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान सामाजिक समानता, आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने पर जोर दिया गया



