उत्तर प्रदेशप्रशासनलखनऊ

रक्षाबंधन को लेकर प्रतापगढ़ पुलिस अलर्ट, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त

रक्षाबंधन को लेकर प्रतापगढ़ पुलिस अलर्ट, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान प्रतापगढ़ उत्तर भारत 

प्रतापगढ़। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर जिले में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

पुलिस टीमों ने बाजारों, मुख्य मार्गों, भीड़भाड़ वाले स्थानों के साथ ही संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में गश्त की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यकता के अनुसार चेकिंग भी की गई।

 

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और आम लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी चिंताओं की जानकारी ली। पुलिस ने लोगों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का भरोसा भी दिलाया।

 

रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना या सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया।

 

पुलिस प्रशासन का कहना है कि अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना प्राथमिकता है। शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए जिले में लगातार प्रभावी पुलिसिंग और निगरानी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button