झारखंडराज्यशिक्षा

सीयूजे के भूगोल विभाग के 12 विद्यार्थियों ने लहराया परचम, JRF, NET और PhD में सफलता

सीयूजे के भूगोल विभाग के 12 विद्यार्थियों ने लहराया परचम, JRF, NET और PhD में सफलता

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रांची झारखंड 

रांची। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (सीयूजे) के स्कूल ऑफ नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट के भूगोल विभाग के 12 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की यूजीसी जेआरएफ, नेट और पीएचडी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विभाग में खुशी का माहौल है।

 

विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार कुंदन कुमार पंडित ने यूजीसी जेआरएफ परीक्षा में सफलता हासिल की है। वहीं प्रीति भगत, भाव्या सिद्धि, स्वाति कुमारी, आफरीन जहां, अभिषेक कुमार, प्रदुम्न पांडेय, सौरभ कुमार, कृति लता थिथियो और खुशी गागराई ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके अलावा स्वाति वी. तिग्गा और अर्जुन प्रसाद ने पीएचडी ओनली श्रेणी में सफलता प्राप्त की।

 

कुलपति ने दी बधाई

 

सीयूजे के कुलपति प्रो. सारंग मेढेकर ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों की सफलता विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है।

 

कुलपति ने कहा कि जेआरएफ और नेट में सफलता विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता को दर्शाती है, जबकि पीएचडी में सफलता उन्हें शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

 

भूगोल विभाग के शिक्षकों और सहपाठियों ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। विभाग ने कहा कि यह सामूहिक सफलता विद्यार्थियों की मेहनत के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन का परिणाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button