बिहाररोजगारसीतामढ़ी

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत उत्पादों की ब्रांड पहचान एवं विपणन पर जागरूकता शिविर का आयोजन

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत उत्पादों की ब्रांड पहचान एवं विपणन पर जागरूकता शिविर का आयोजन

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी, बिहार 

 

स्थान: Conference Hall, जिला उद्योग केंद्र, सीतामढ़ी.

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को उत्पादों की ब्रांड पहचान एवं विपणन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 05 सितंबर 2026 को जिला उद्योग केंद्र, सीतामढ़ी में एक दिवसीय ब्रांड पहचान एवं विपणन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कार्यालय, मुजफ्फरपुर की ओर से श्री भीमसेन, अन्वेषक एवं मुख्य अतिथि, सुश्री प्रिया भारती, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, सीतामढ़ी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को श्री अनिल कुमार सिंह, LDM, सीतामढ़ी ने लोन संबंधित हो रही कठिनाइयों को सुगमता पूर्वक समाधान के बारे में चर्चा किए.

 

कार्यक्रम में ब्रांड पहचान एवं विपणन, उत्पादों की बेहतर बाजार पहुंच, आधुनिक विपणन तकनीकों तथा इलेक्ट्रॉनिक वाणिज्य मंचों से जुड़ने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

 

लाभार्थियों को यह भी बताया गया कि चैटजीपीटी कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे आधुनिक डिजिटल साधनों का उपयोग उत्पादों के नाम, आकर्षक विवरण, विज्ञापन सामग्री, प्रचार संदेश, ग्राहक संवाद, बाजार अनुसंधान तथा सामाजिक माध्यमों के लिए सामग्री तैयार करने में किया जा सकता है। इसके माध्यम से उत्पादों की प्रस्तुति को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है, ग्राहकों की आवश्यकताओं को समझा जा सकता है.

 

इसके साथ ही लाभार्थियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं से जुड़ने, उपलब्ध सहायता एवं अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए योजनाओं का लाभ उठाने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई.

 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को अपने पारंपरिक हुनर एवं उत्पादों को बेहतर ब्रांड पहचान, प्रभावी विपणन, डिजिटल साधनों, चैटजीपीटी कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा इलेक्ट्रॉनिक वाणिज्य के माध्यम से व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए सक्षम बनाना था।

 

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जुड़े 100 से अधिक लाभार्थियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button