
सीतामढ़ी में अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करना है।



