पूणेप्रशासनमहाराष्ट्र

गणेशोत्सव के दौरान पुणे के मध्यवर्ती क्षेत्रों में भारी वाहनों पर प्रतिबंध

गणेशोत्सव के दौरान पुणे के मध्यवर्ती क्षेत्रों में भारी वाहनों पर प्रतिबंध

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे,  गणेशोत्सव के दौरान पुणे शहर के मध्यवर्ती क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए भारी एवं अवजड वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है।

 

पुणे शहर यातायात शाखा के पुलिस उपायुक्त डॉ. संदीप भाजीभाकरे ने मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आदेश जारी किया है। यह प्रतिबंध 12 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक गणेश विसर्जन समाप्त होने तक 24 घंटे लागू रहेगा।

 

प्रतिबंध शास्त्री रोड, तिलक रोड, कुमठेकर रोड, लक्ष्मी रोड, केळकर रोड, बाजीराव रोड, शिवाजी रोड, कर्वे रोड, फर्ग्यूसन कॉलेज रोड, जंगली महाराज रोड, सिंहगढ़ रोड तथा गणेश रोड/मुदलियार रोड के निर्धारित हिस्सों पर लागू रहेगा।

 

अग्निशमन विभाग और पुलिस के वाहनों सहित आवश्यक सेवाओं के वाहनों तथा गणेश झांकियां ले जाने वाले वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button