प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

पंचायत उप चुनाव के लिए कार्यक्रम निर्धारित, मतदान 29 सितंबर को

पंचायत उप चुनाव के लिए कार्यक्रम निर्धारित, मतदान 29 सितंबर को

जिले में 1 जनपद सदस्य, 4 सरपंच और 38 पंच पदों के लिए होगा उप चुनाव 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

रीव . राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतों के उप चुनाव-2026 के लिए समय-सारणी जारी कर दी है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत अधिसूचना के साथ हो चुकी है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि संबंधित उप चुनाव वाले क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप चुनाव संपन्न कराने तथा आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं।

 

कलेक्टर ने बताया कि अभ्यर्थी आगामी 15 सितंबर, मंगलवार को दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे। जमा किए गए नामांकन पत्रों की जांच 16 सितंबर, बुधवार को सुबह 10:30 बजे से की जाएगी, जबकि अभ्यर्थी 18 सितंबर, शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होते ही चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची तैयार कर उन्हें निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन कर दिया जाएगा। यदि आवश्यकता हुई तो मतदान 29 सितंबर, मंगलवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक कराया जाएगा। सरपंच और जनपद सदस्य के लिए मतदान ईवीएम से तथा पंच पद के लिए मतदान मतपत्र और मतपेटी से कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही पंच पद के लिए डाले गए वोटों की गिनती उसी दिन मतदान केंद्रों पर तुरंत शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के लिए ईवीएम में दर्ज मतों की गणना 3 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 8 बजे से विकासखंड मुख्यालयों पर होगी। सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य पदों के निर्वाचन परिणामों की घोषणा 3 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 10:30 बजे से की जाएगी, जबकि पंच पद के अंतिम सारणीकरण और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर, सोमवार को सुबह 10:30 बजे से की जाएगी।

 

कलेक्टर ने बताया कि जिले में एक जनपद सदस्य, चार सरपंच और 38 पंच के रिक्त पदों पर उप चुनाव कराया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान में वार्ड क्रमांक 15 में जनपद सदस्य के रिक्त पद के लिए मतदान कराया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान के ग्राम पंचायत लोहदवार, गंगेव जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत टिकुरी नम्बर 37, त्योंथर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत अतरैला-12 और सिरमौर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत हिनौता में सपरंच पद के लिए मतदान कराया जाएगा।

पंच के रिक्त पदों के लिए जनपद पंचायत रीवा के ग्राम पंचायत गोरगी के वार्ड क्रमांक 2, तमरा के वार्ड क्रमांक 3 और सहिजना नम्बर दो के वार्ड क्रमांक 8 में मतदान कराया जाएगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान के ग्राम पंचायत हरदुआ के वार्ड क्रमांक 19, हर्दी नम्बर दो के वार्ड क्रमांक 9, रायपुर कर्चुलियान के वार्ड क्रमांक 16, कांटी के वार्ड क्रमांक 4, सेमरीकला के वार्ड क्रमांक 4, पुरवा के वार्ड क्रमांक 12 तथा बुड़वा के वार्ड क्रमांक 12 में पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। जनपद पंचायत गंगेव के ग्राम पंचायत चौरी के वार्ड क्रमांक एक, बेलवा पैकान के वार्ड क्रमांक 6 और 20, जोड़ौरी के वार्ड क्रमांक 8 तथा खरहरी के वार्ड क्रमांक 17 में पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। जनपद पंचायत त्योंथर के ग्राम पंचायत चुनरी के वार्ड क्रमांक 4, कांकर के वार्ड क्रमांक 7, फरहदी के वार्ड क्रमांक 13 और 20, अमिलिया के वार्ड क्रमांक 4, डाढ़ाकला के वार्ड क्रमांक 5, पनासी के वार्ड क्रमांक एक, बरेठीकला के वार्ड क्रमांक 3, सरूई के वार्ड क्रमांक 14, चौखड़ा के वार्ड क्रमांक 8 तथा फुलदेउर के वार्ड क्रमांक 16 में पंच पदों के लिए मतदान होगा। जनपद पंचायत जवा के ग्राम पंचायत कोनी कला के वार्ड क्रमांक 12, कल्याणपुर के वार्ड क्रमांक 16, बौसड़ के वार्ड क्रमांक 16, दोंदर के वार्ड क्रमांक 5 और लूक के वार्ड क्रमांक 2 में पंच पदों के लिए मतदान होगा। जनपद पंचायत सिरमौर के ग्राम पंचायत भेलौड़ी वार्ड क्रमांक 15, देवगांव कला के वार्ड क्रमांक 20, मझिगवां सेमरिया के वार्ड क्रमांक 2, जामू के वार्ड क्रमांक 11, शाहपुर के वार्ड क्रमांक 8 तथा माड़ौ के वार्ड क्रमांक 8 और 18 में पंच पदों के लिए मतदान होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button