संपदा-2 पोर्टल में उप पंजीयक के रूप में होगा अधिकारियों का पंजीयन
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . शासन की स्वामित्व अधिकारी अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के माध्यम से स्वामित्व योजना के भूमि स्वामी को नि:शुल्क भू अधिकार पंजीयन प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसके लिए 17 सितम्बर से अभियान आरंभ हो रहा है। प्रमाण पत्र भू स्वामी को पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन के लिए पंजीयन विभाग के संपदा-2 पोर्टल में अधिकारियों का उप पंजीयक के रूप में पंजीयन किया जाना है। सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, एसआरओ, जनपद के सहायक विकास विस्तार अधिकारी तथा पंचायत समन्वयक को उप पंजीयक के अधिकार दिए जा रहे हैं। इसमें शामिल सभी अधिकारी दो दिवस में वांछित जानकारी उपलब्ध कराकर संपदा-2 मोबाइल एप्लीकेशन में अनिवार्य रूप से पंजीयन कराएं। पंजीयन कराने पर ही लॉगिन की सुविधा मिलेगी।
