प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

सबस्टेशन कटरा में रबी सीजन के पहले 50 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर चालू करने का लक्ष्य

सबस्टेशन कटरा में रबी सीजन के पहले 50 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर चालू करने का लक्ष्य

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

 

  रीवा . मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन विश्वास अभियान के अंतर्गत अधीक्षण अभियंता एमपी पटेल ने मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के 132 केवी सबस्टेशन कटरा का निरीक्षण किया। जहां नये 50 एमवीए अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इसे आगामी रबी सीजन में बढ़ने वाले विद्युत लोड से पूर्व ऊर्जीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। नया 50 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर चालू होने के बाद रीवा क्षेत्र की ट्रांसमिशन क्षमता में वृद्धि होगी तथा क्षेत्र के कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया गया। “जीरो एक्सीडेंट” लक्ष्य के अनुरूप शटडाउन अवधि में रेड जोन सुरक्षा व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के साथ ऑपरेटिंग स्टाफ को वर्क परमिट जारी करने एवं निरस्त करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। उन्होंने सबस्टेशन में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को ईपीएफ एवं ईएसआईसी जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभों की जानकारी दी। साथ ही हेलमेट, सेफ्टी शूज, गमबूट एवं हैंड ग्लव्स का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान यार्ड का विस्तृत भ्रमण कर नियमित हॉट प्वाइंट सर्वे, सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी तथा चोरी रोकने के लिए सुरक्षा कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए

गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button