पूणेमहाराष्ट्र

आदित्‍य बिरला सन लाइफ इंश्‍योरेंस (ABSLI) ने लॉन्च किया स्‍मार्ट वेल्‍थ पेंशन प्‍लान 

आदित्‍य बिरला सन लाइफ इंश्‍योरेंस (ABSLI) ने लॉन्च किया स्‍मार्ट वेल्‍थ पेंशन प्‍लान 

रिटायरमेंट की तैयारी अब होगी और स्मार्ट

~ 5 फंड और 4 निवेश रणनीतियों के साथ रिटायरमेंट फंड बढ़ाने के कई विकल्प ~

~ अलग-अलग जोखिम क्षमता और रिटायरमेंट लक्ष्यों के अनुरूप तैयार किया गया प्लान ~

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे : भारत की अग्रणी डाइवर्सिफाइड फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी आदित्य बिरला कैपिटल की लाइफ इंश्योरेंस कंपनी आदित्य बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ABSLI) ने आज ABSLI स्‍मार्ट वेल्‍थ पेंशन प्‍लान लॉन्च किया। यह एक यूनिट लिंक्ड नॉन-पार्टिसिपेंटिंग इंडिविजुअल लाइफ इंश्योरेंस प्लान है, जिसे लोगों को रिटायरमेंट के लिए अलग फंड तैयार करने में मदद करने के लिए पेश किया गया है। इस फंड को इक्विटी से जुड़ी ग्रोथ का लाभ लेने के लिए निवेश किया जा सकता है और रिटायरमेंट के बाद एन्युइटी के जरिए नियमित आजीवन आय हासिल की जा सकती है।

 

लोग बच्चों की पढ़ाई, घर खरीदने या परिवार के साथ छुट्टियों जैसे बड़े खर्चों के लिए तो पहले से तैयारी करते हैं, लेकिन रिटायरमेंट के बाद की आर्थिक जरूरतों पर अक्सर उतना ध्यान नहीं दे पाते। नौकरी या कामकाज से नियमित आमदनी रुकने के बाद खर्चों को संभालना चुनौती बन सकता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए ABSLI स्‍मार्ट वेल्‍थ पेंशन प्‍लान पेश किया गया है। प्लान के जरिए ग्राहक इक्विटी से जुड़े निवेश के साथ अपने रिटायरमेंट के लिए फंड तैयार कर सकते हैं और आने वाले वर्षों की आर्थिक जरूरतों के लिए बेहतर तैयारी कर सकते हैं।

 

मुख्य विशेषताएं:

अपनी जरूरत के अनुसार प्लान ऑप्शन चुनने की सुविधा: ग्राहक एडवांटेज, प्राइम और एलिट में से अपनी पसंद का प्लान ऑप्शन चुन सकते हैं। ये तीनों विकल्प अलग-अलग प्रीमियम राशि और ग्राहकों की लाभ संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

सिंगल लाइफ और ज्वाइंट लाइफ का विकल्प: प्लान में सिंगल लाइफ और ज्वाइंट लाइफ के विकल्प दिए गए हैं, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार चुनाव कर सकते हैं। इस विकल्प में दोनों में से किसी एक बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर आगे का प्रीमियम नहीं देना पड़ता। इससे रिटायरमेंट के लिए बनाई गई योजना बिना रुके जारी रहती है।

अपनी पसंद के अनुसार निवेश चुनने की सुविधा: ग्राहक अपनी जोखिम प्रोफाइल और रिटायरमेंट लक्ष्यों के अनुसार 5 फंड्स और 4 निवेश रणनीतियों में से विकल्प चुन सकते हैं।

महिलाओं के लिए लाभ: महिलाओं की अलग-अलग वित्तीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, प्लान में महिला पॉलिसिधारकों के लिए पुरुष पॉलिसिधारकों की तुलना में अधिक लाभ का प्रावधान किया गया है।

 

फंड बूस्टर्स: प्लान की अवधि के दौरान प्रीमियम एलोकेशन शुल्क का 600% तक फंड वैल्यू में वापस जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा, 6वें पॉलिसी वर्ष से सालाना लॉयल्टी एडिशन्स मिलते हैं। योजना पूरी होने पर औसत फंड वैल्यू के 1% तक का एन्युइटी बूस्टर भी मिल सकता है।

 

आदित्य बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के एमडी और सीईओ श्री कमलेश राव ने कहा, “आज रिटायरमेंट का मतलब सिर्फ काम से विराम लेना नहीं है, बल्कि अपनी इच्छाओं को पूरा करने और आत्मविश्वास के साथ जीवन का आनंद लेने की आजादी भी है। इसके लिए शुरुआत से ही सोच-समझकर वित्तीय योजना बनाना जरूरी है। ABSLI स्मार्ट वेल्थ पेंशन प्लान के जरिए हमारा उद्देश्य ग्राहकों को ऐसी सुविधा, अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प और लंबे समय के लाभ देना है, जिससे वे अपने रिटायरमेंट के लिए फंड तैयार कर सकें और भविष्य के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आर्थिक रूप से तैयार रहें।”

 

योजना पूरी होने पर ग्राहक कुल जमा राशि के 60% तक की रकम बिना कर के निकाल सकते हैं। बची हुई राशि का इस्तेमाल वार्षिकी खरीदने के लिए किया जा सकता है, जो लागू नियमों के अधीन होगा। यह योजना 18 से 75 वर्ष की आयु के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। ग्राहक ABSLI के देशभर में मौजूद वितरण नेटवर्क और ऑनलाइन माध्यम के जरिए इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button