प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

विधानसभा अध्यक्ष आज आएंगे रीवा

विधानसभा अध्यक्ष आज आएंगे रीवा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा . मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर 17 सितम्बर को शाम 5 बजे मुरैना से महाकौशल एक्सप्रेस ट्रेन से प्रस्थान कर 18 सितम्बर को सुबह 2.30 बजे सतना रेलवे स्टेशन पहुंचेगे तथा सर्किट हाउस पहुंचकर विश्राम करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सतना से सुबह 9.45 बजे कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और सुबह 10.45 बजे रीवा पहुंचकर पब्लिक वाणी मीडिया समूह के एडिटर इन चीफ श्री मृगेन्द्र सिंह के निज निवास नरेन्द्र नगर जाकर उनकी माताजी के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सुबह 11.15 बजे नगर निगम रीवा में आयोजित जन विश्वास शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष सुबह 11.45 बजे रीवा से प्रस्थान कर दोपहर 11.45 बजे चाकघाट पहुंचकर नेहरू स्मारक महाविद्यालय चाकघाट में पूर्व मंत्री स्वर्गीय रमाकांत तिवारी की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1.45 बजे चाकघाट से प्रस्थान कर रीवा पहुंचेंगे। विधानसभा अध्यक्ष शाम 4 बजे बाबूपुर चोरहटा पहुंचकर श्रीराम-जानकी मंदिर नजरबाग में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे तथा वृक्षारोपण करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष शाम 6.30 बजे सर्किट हाउस रीवा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष रात 7.50 बजे रीवा से रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button