
जन शिकायत सुनवाई में सुनी गईं आम लोगों की समस्याएं
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए प्रत्येक कार्य दिवस को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु शिकायतें अग्रेषित की गईं। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।



