
महिला हेल्प डेस्क पर फरियादियों की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गोपनीयता और गंभीरता के साथ सुना जा रहा है।
महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर प्रभारी द्वारा त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य महिला फरियादियों को सुरक्षित एवं संवेदनशील वातावरण उपलब्ध कराते हुए उनकी शिकायतों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करना है।



