इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

एसएसपी ने अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

एसएसपी ने अपराध गोष्ठी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा,। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया।

 

अपराध गोष्ठी में जिले में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा आईजीआरएस एवं जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया।

 

बैठक में ई-साक्ष्य ऐप, सीसीटीएनएस, एफआईआर लिंकिंग, आई-रेड, ट्रैफिक प्रबंधन, ई-समन, ऑपरेशन कन्विक्शन, गैंगस्टर एवं गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई तथा अपराधियों की सतत निगरानी की भी समीक्षा की गई।

 

एसएसपी ने अधिकारियों को जनसुनवाई को प्राथमिकता देने तथा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

 

गोष्ठी से पूर्व आयोजित सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याएं एवं आवश्यकताएं सुनी गईं। उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों के कल्याण, अनुशासन, कार्यकुशलता एवं बेहतर कार्य वातावरण पर भी जोर दिया गया।

 

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button