उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

औरैया में रातभर चला सघन चेकिंग अभियान

औरैया में रातभर चला सघन चेकिंग अभियान

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया,। कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन में शुक्रवार रात सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

 

अधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल के थाना एवं चौकी क्षेत्रों में भ्रमण कर रात्रि गश्त, पुलिस पिकेट और ड्यूटी व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। बॉर्डर स्कीम के तहत हॉटस्पॉट एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए सघन चेकिंग की गई।

 

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता एवं कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए रात्रि गश्त और चेकिंग के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

 

पुलिस अधिकारियों ने अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को लगातार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button