
दिवसीय प्रशिक्षण कार्यकम दिनांक 18-09-2026 व 19-09-2026 को जिला स्तरीय अधिकारियों / चार्ज स्तरीय अधिकारियों को प्रदान किया गया
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा – जनगणना-2027 के द्वितीय चरण जनसंख्या गणना से संबंधित कार्यों के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यकम दिनांक 18-09-2026 व 19-09-2026 को जिला स्तरीय अधिकारियों / चार्ज स्तरीय अधिकारियों को प्रदान किया गया तथा प्रशिक्षण समापन पश्चात् जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक जिलाधिकारी / प्रमुख जनगणना अधिकारी महोदय, इटावा की अध्यक्षता में सभागार, कलेक्ट्रेट इटावा में आयोजित की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम / बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महोदय, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), प्रभारी अधिकारी (जनगणना), समस्त उप जिलाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद / नगर पंचायत, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा सभी चार्ज के जनगणना लिपिक एवं तकनीकी सहायकों ने प्रतिभाग किया।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम / बैठक में जिला जनगणना प्रभारी सुश्री पुलकिता शर्मा एवं जिला मास्टर ट्रेनर श्री संतोष कुमार शर्मा ने जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के दौरान किए जाने वाले कार्यों, अधिकारियों एवं कार्मिकों की जिम्मेदारियों तथा जनगणना से संबंधित विवरण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संकलित करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में स्वगणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित की जाएगी। इसके बाद जनसंख्या गणना का कार्य 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी, 2027 तक किया जाएगा। छूटे हुए परिवारों अथवा आवश्यक संशोधनों के लिए रिवाइज राउंड 05 जनवरी से 09 जनवरी 2027 तक आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनगणना के लिए संदर्भ तिथि 5 जनवरी 2027 निर्धारित की गई है।
द्वितीय चरण के दौरान प्रत्येक घर के सभी पारिवारिक सदस्यों का विवरण निर्धारित प्रपत्र में दर्ज किया जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति के संबंध में कुल 40 बिंदुओं पर जानकारी एकत्रित की जाएगी। इसमें व्यक्ति का नाम, आयु, पता, शिक्षा, रोजगार, निशक्तता सहित अन्य आवश्यक व्यक्तिगत एवं पारिवारिक विवरण शामिल होंगे। जिलाधिकारी / प्रमुख जनगणना अधिकारी महोदय, इटावा ने प्रशिक्षण के दौरान निर्देश दिए कि जनगणना कार्य के दौरान प्रत्येक परिवार से आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक और निर्धारित मानकों के अनुरूप प्राप्त की जाए। उन्होंने सभी संबंधित कार्मिकों से जनगणना कार्य की महत्ता को ध्यान में रखते हुए आपसी समन्वय और पूर्ण सावधानी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु कहा गया।



