
जन शिकायत सुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए प्रत्येक कार्य दिवस को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित मामलों में त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु शिकायतें अग्रेषित कीं। उन्होंने मामलों के नियमानुसार निष्पादन और आम लोगों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने पर जोर दिया।


