इटावाउत्तर प्रदेशएग्रीकल्चर

मुख्यमंत्री जी ने ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ एवं ‘भारत टैक्सी’ सेवा का किया भव्य शुभारंभ; किसानों और चालकों को दी बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री जी ने ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ एवं ‘भारत टैक्सी’ सेवा का किया भव्य शुभारंभ; किसानों और चालकों को दी बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के लिए ₹384 करोड़ का बजट स्वीकृत, आगामी 5 वर्षों में 5 लाख किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य 

 

लघु एवं सीमांत किसानों को मात्र 6 प्रतिशत रियायती ब्याज दर पर दीर्घकालीन कृषि ऋण की सुविधा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा -विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना तथा भारत टैक्सी सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने की।

इस अवसर पर  मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने लखनऊ स्थित सरकारी आवास से मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना तथा भारत टैक्सी सेवा के भव्य शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया।

इस अवसर अपने संबोधन में  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के अन्नदाताओं की आय बढ़ाने और युवाओं व चालकों को स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, और आज शुरू की गई ये योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ परिवहन क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने का कार्य करेंगी।

‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत प्रदेश के लघु एवं सीमांत किसानों जो पूर्व के ऋणी सदस्य जिनकी ऋण अदायगी नियमित है को उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के माध्यम से अब मात्र 6 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर दीर्घकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के लिए सरकार द्वारा ₹384 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है, जिसके माध्यम से आगामी 5 वर्षों में 5 लाख किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसान योजना के अंतर्गत ₹6 लाख तक का दीर्घकालीन ऋण प्राप्त कर सकेंगे और समय पर भुगतान करने वाले ऋणियों को ब्याज अनुदान का लाभ भी दिया जाएगा। कृषि एवं कृषि आधारित अन्य गतिविधियों तथा अकृषि क्षेत्र में भी ऋण वितरण किया जाएगा। प्रदेश की सभी शाखाओं की ब्रांडिंग एवं आधुनिकीकरण किया जाएगा। संपूर्ण आवेदन प्रक्रिया को सुगम और पारदर्शी बनाए रखने के लिए इसे समर्पित ई-पोर्टल के जरिए ऑनलाइन संचालित किया जाएगा।

‘भारत टैक्सी’ सेवा के बारे में बताया गया कि यह मॉडल पूरी तरह से चालकों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें चालकों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा और उन्हें व्यवसाय में सीधा साझेदार बनाया जाएगा। योजना से जुड़ने वाले सभी टैक्सी चालकों (सारथियों) को ₹5 लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। आम जनता और यात्रियों की सुविधा के लिए इस ऐप में ‘नो-सर्ज प्राइसिंग’ की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे व्यस्त घंटों (पीक आवर्स) में भी यात्रियों से अतिरिक्त किराया नहीं लिया जाएगा। इस सेवा को केवल बड़े शहरों तक सीमित न रखते हुए प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) के माध्यम से प्रदेश के सभी 75 जिलों और ग्रामीण इलाकों तक विस्तारित किया जाएगा।

विधायक  ने सभी किसानों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि महोदय का बुके देकर स्वागत किया।

उक्त कार्यक्रम के दौरान महामंत्री शिवाकांत चौधरी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, कृषि अधिकारी ओंकार सिंह, ए0आर कॉपरेटिव कमलेश नारायण सहित संबंधित अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button