
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं की रोकथाम पर जोर
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को मानस सभागार, कलेक्ट्रेट औरैया में पुलिस अधीक्षक औरैया एवं अपर जिलाधिकारी औरैया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपद की सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं एवं जनहानि की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने तथा चिन्हित ब्लैक स्पॉट के प्रभावी सुधार पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुधारात्मक कार्य समयबद्ध रूप से पूरा कराने के निर्देश दिए गए।
साथ ही यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


