मानसून को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय बंद रखने के निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान:औरैया, उत्तर प्रदेश
मानसून एवं लगातार हो रही वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने दिनांक 26 सितंबर, 2026 को जनपद में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के समस्त विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। वर्षा के कारण जलभराव, आवागमन में उत्पन्न होने वाली कठिनाइयों तथा अन्य संभावित जोखिमों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति तत्काल प्रभाव से स्थगित रखी जाए तथा आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें तथा अनावश्यक रूप से उन्हें घर से बाहर न भेजें। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मौसम एवं वर्षा की स्थिति पर लगातार निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।


