
थाना दिवस पर एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा। माह के चौथे शनिवार को 26 सितंबर को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस (थाना दिवस) के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना सिविल लाइन में फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान एसएसपी ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों का न्यायोचित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


