
141 एएसआई बने एसआई, पिपिंग समारोह में कंधों पर सजे स्टार
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस केंद्र स्थित आनंद भवन में शनिवार को आयोजित पिपिंग समारोह में सीतामढ़ी जिले के 141 सहायक पुलिस अवर निरीक्षकों (ASI) को पदोन्नति के बाद पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के पद पर अलंकृत किया गया। समारोह में पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने सभी पदोन्नत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा गुणवत्तापूर्ण एवं वैज्ञानिक अनुसंधान पर विशेष जोर दिया। समारोह में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), परिचारी प्रवर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।


