
विचारों से उकेरा ‘मेरे सपनों का भारत’
चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज :-सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए चित्रों एवं भाषण के माध्यम से विकसित और सशक्त भारत की अपनी कल्पना प्रस्तुत की।
सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊगंज में आयोजित कार्यक्रम में विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र मिश्रा सहित जिलेभर से आए प्रतिभागी विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत चित्रों का अवलोकन किया तथा उनके विचारों को सुना। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, तकनीकी विकास, आत्मनिर्भरता तथा विकसित भारत सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता एवं प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी सोच अभिव्यक्त करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की तथा भविष्य में भी रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित कि
या।

