
विश्वास शिविर में सेवा और संवेदना का संगम, पांच परिवारों को मिला रोजगार का सहारा
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज : जन विश्वास शिविर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी में आयोजित शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं के निराकरण के साथ पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित जन विश्वास शिविर में पांच परिवारों को संबल प्रदान करते हुए पात्र अभ्यर्थियों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम में विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र मिश्रा एवं कलेक्टर संजय कुमार जैन की उपस्थिति में पांच अभ्यर्थियों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कलेक्टर ने सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र परिवारों को नियमानुसार लाभ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पीके पांडेय, एसडीएम हनुमना राजेश मेहता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

