मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

विधायक और कलेक्टर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित 

विधायक और कलेक्टर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित 

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ कार्यकर्ताओं का सम्मान 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा . सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम 17 अक्टूबर तक जिले भर में आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास द्वारा 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत नगर परिषद गुढ़ में आयोजित जन विश्वास शिविर में विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह तथा कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने 6 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, एसडीएम गुढ़ सुधाकर सिंह बघेल तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप जिले के सभ आंगनवाड़ी केन्द्रों में 26 सितम्बर से आंगन मिलन कार्यक्रम आरंभ हो गया है। गुढ़ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सविता गुप्ता ग्राम गुढ़वा, यशोदा उपाध्याय गुढ़ वार्ड क्रमांक 5, प्रभा पाण्डेय गुढ़वा, प्रभा पटेल वार्ड क्रमांक 15 निर्मला शर्मा वार्ड क्रमांक एक तथा आंगनवाड़ी सहायिका रश्मिता मिश्रा वार्ड क्रमांक 4 को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button