प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

सेवा संकल्प अभियान में 3 और 4 अक्टूबर को लगेंगे सेवा सेतु शिविर 

सेवा संकल्प अभियान में 3 और 4 अक्टूबर को लगेंगे सेवा सेतु शिविर 

विकासखण्डों में 3 अक्टूबर तथा नगरीय निकायों में 4 अक्टूबर को लगेंगे शिविर 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा : सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आमजनता के आवेदन पत्रों के निराकरण तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में 3 अक्टूबर को शिविर लगेंगे। इसके लिए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नगरीय क्षेत्र में 4 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। रीवा नगर निगम क्षेत्र में आयुक्त नगर निगम तथा नगर परिषदों में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को शिविर के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। इन शिविरों में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम और तहसीलदार सहित सभी राजस्व अधिकारी तथा जिला एवं खण्ड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा।

 

कलेक्टर ने बताया कि सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित शिविर में मौके पर लाभान्वित हितग्राहियों के वीडियो बनाने की व्यवस्था करें। शिविर में मंचीय कार्यक्रम तथा सेल्फी प्वाइंट बनाएं। सभी अधिकारी विभागीय योजनाओं की पूरी जानकारी के साथ शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। संबंधित नोडल अधिकारी शिविर के लिए आवश्यक प्रबंध करें। शिविर समाप्त होने के बाद शिविर की गतिविधियों से जुड़े फोटो और वीडियो के साथ विवरण सीएम इवेंट पोर्टल में शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से अपलोड कराएं। शिविर स्थल में पेयजल, साफ-सफाई, बिजली की आपूर्ति, टायलेट तथा सुरक्षा की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button