प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

सेवा की कहानी – सेवा संकल्प अभियान

सेवा की कहानी – सेवा संकल्प अभियान

मछली एवं झींगा पालन से बदली पंचवती साकेत की जिंदगी, शासकीय योजना से मिला आत्मनिर्भरता का संबल

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज . जिले के हनुमना विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिझौली की निवासी श्रीमती पंचवती साकेत के पति स्व. रामसजीवन साकेत लगभग तीन वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में उनका अकाल निधन हो गया, जिससे परिवार पर अचानक गंभीर आर्थिक संकट आ पड़ा।अपने जीवन को नई दिशा देने और परिवार को संकट से उबारने के उद्देश्य से उन्होंने सहायक संचालक मत्स्योद्योग कार्यालय से संपर्क किया। विभाग के उचित मार्गदर्शन में उन्हें ग्राम पंचायत बगैहा स्थित ‘बिरहा समयलात तालाब 10 वर्षीय लीज पर आवंटित किया गया। तालाब मिलने के बाद उन्होंने पारंपरिक मछली पालन के साथ-साथ उन्नत तकनीक से झींगा पालन का कार्य भी प्रारंभ किया। इस व्यवसाय को अधिक उन्नत और व्यवस्थित बनाने के लिए उन्हें ‘मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना’ के तहत झींगा पालन हेतु ₹1.60 लाख का शासकीय अनुदान (वित्तीय सहायता) प्रदान किया गया। आज सही तकनीक, उचित प्रबंधन और अपनी अनवरत कड़ी मेहनत के बल पर आज वे मछली पालन के साथ-साथ बड़े पैमाने पर झींगा पालन कर रही हैं।

 

वर्तमान में वे इस व्यवसाय से प्रति सीजन ₹1.50 लाख से ₹2.50 लाख तक की शुद्ध आय अर्जित कर रही हैं। इस सफलता से न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि वे अपने परिवार के साथ एक खुशहाल और स्वावलंबी जीवन व्यतीत कर रही हैं।अपनी इस आत्मनिर्भरता और सफलता के लिए श्रीमती पंचवती साकेत ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार व्यक्त

किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button