मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

सपनों को मिला संबल, हुनर बना रोजगार का आधार

सपनों को मिला संबल, हुनर बना रोजगार का आधार

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ने बदली राह, पेवर ब्लॉक उद्योग से आत्मनिर्भर बनीं विभा द्विवेदी

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज. प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना से जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं। नईगढ़ी के ग्राम रामपुर निवासी श्रीमती विभा द्विवेदी ने योजना से मिले वित्तीय सहयोग और बैंक ऋण के सहारे उन्होंने रमाशिव इंडस्ट्री में पेवर ब्लॉक निर्माण इकाई स्थापित की है और आज न केवल स्वयं अपने पैरों पर खड़ी हैं, बल्कि अपने उद्योग के माध्यम से नौ लोगों को रोजगार भी उपलब्ध करा रही हैं।

 

श्रीमती द्विवेदी को बैंक से 21 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ तथा 6.70 लाख रुपये की सब्सिडी उनके खाते में प्राप्त हुई। शासकीय योजना एवं बैंकिंग सहयोग से शुरू की गई इस इकाई के माध्यम से वर्तमान में नौ लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि PMEGP योजना के माध्यम से उन्हें अपना उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि उद्योग के संचालन से उन्हें स्वयं रोजगार मिला है, साथ ही अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराने का अवसर प्राप्त हुआ है। आज रमाशिव इंडस्ट्री केवल विभा द्विवेदी के सपने का परिणाम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता के साथ रोजगार सृजन की एक प्रेरक मिसाल बन रही है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना से मिले सहयोग ने एक महिला उद्यमी को अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर दिया और उनके माध्यम से नौ लोगों के लिए रोजगार का द्वार खुला। इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति ह्मदय से धन्यवाद करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button