खेल प्रतियोगिता की तैयारी बैठक आज
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा : राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता 5 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक रीवा में आयोजित की जा रही है। इसमें हैण्डबाल, मार्शल आर्ट तथा फुटबाल की प्रतियोगिता होंगी। प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा बैठक 28 सितम्बर को कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में टीएल बैठक के बाद आरंभ होगी। बैठक में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सभी संबंधित अधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है
।