औरैयाउत्तर प्रदेशप्रशासन

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना बेला का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना बेला का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया,। जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने थाना बेला का निरीक्षण कर थाना परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेख कक्ष, मालखाना, बैरक, हवालात तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों से थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं विभिन्न प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

 

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनका नियमानुसार एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। लंबित विवेचनाओं एवं प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र निस्तारण करने के भी निर्देश दिए गए।

 

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के लिए पुलिस गश्त एवं सतर्कता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button