
इटावा के ODOP उत्पाद को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में मिल रही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा। जनपद इटावा के ODOP (One District One Product) के अंतर्गत चयनित टेक्सटाइल उत्पादों को ग्रेटर नोएडा में आयोजित UP International Trade Show में व्यापक सराहना एवं बाजार उपलब्धता प्राप्त हो रही है। ट्रेड शो में जनपद के श्री उमेश द्वारा हस्तनिर्मित बेडशीट एवं अन्य टेक्सटाइल उत्पादों का स्टॉल लगाया गया है।
श्री उमेश द्वारा अवगत कराया गया कि ट्रेड शो के पिछले चार दिनों में लगभग ₹90 हजार की बिक्री हो चुकी है। हस्तनिर्मित बेडशीट को देश-विदेश से आए आगंतुकों द्वारा विशेष रूप से पसंद किया जा रहा है। विदेशी खरीदारों द्वारा उत्पादों में रुचि लेते हुए खरीदारी के साथ-साथ आगामी आपूर्ति हेतु जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा ऑर्डर भी बुक किए जा रहे हैं।
उपायुक्त उद्योग ने बताया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से इटावा के ODOP टेक्सटाइल उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने तथा स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिल रही है। इटावा के हस्तनिर्मित टेक्सटाइल उत्पाद अब जनपद तक सीमित न रहकर देश एवं विदेश के बाजारों में अपनी पहचान बना रहे हैं।



