इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

जनपद न्यायाधीश ने सेंट मेरी में बच्चों को पॉक्सो पर किया जागरूक

जनपद न्यायाधीश ने सेंट मेरी में बच्चों को पॉक्सो पर किया जागरूक

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सेंट मेरी इंटर कॉलेज में पॉक्सो अधिनियम एवं बाल सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि माननीय जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रजत सिंह जैन ने विद्यार्थियों को अधिनियम की जानकारी दी और जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में करीब 300 छात्राओं और 250 छात्रों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विषय से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका श्री जैन ने उत्तर दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अश्विनी सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती आरती द्विवेदी, अन्य न्यायिक अधिकारीगण तथा विद्यालय के फादर डॉ. शिजू जॉर्ज और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button