
एसपी सीतामढ़ी ने जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं
त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी, । जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए प्रत्येक कार्य दिवस को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने कार्यालय में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं।
पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु शिकायतें अग्रेषित कीं। अधिकारियों को मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समय पर शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।



