प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

आंगन मिलन सेवा में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

आंगन मिलन सेवा में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

बच्चों से mi संवाद कर पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2.0 के अंतर्गत 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर 2026 तक जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ आयोजित की जा रही है। अभियान की थीम ‘सेवा, पोषण और सम्मान का राष्ट्रीय संकल्प’ है। जिले के 1037 आंगनवाड़ी केन्द्रों में चरणबद्ध आयोजन के तहत ग्राम पंचायत हर्दी, गौरी, रमनगरी एवं महौता में कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कर उन्हें संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण एवं संस्थागत प्रसव के संबंध में जानकारी दी गई। आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पोषण से जुड़ी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में मऊगंज विधायक श्री प्रदीप पटेल ने सहभागिता करते हुए बच्चों से संवाद किया और उनकी गतिविधियों की जानकारी ली। बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी आने, पौष्टिक आहार लेने तथा स्वच्छता एवं अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मुद्रिका पटेल, परियोजना अधिकारी श्रीमती सविता श्याम परस्ते, विकासखंड समन्वयक श्री सर्वेश सिंह गहरवार सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, जीआरएस, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button