प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

पंचायत उपनिर्वाचन की मतगणना के लिए मतगणना दलों को दिया प्रशिक्षण

पंचायत उपनिर्वाचन की मतगणना के लिए मतगणना दलों को दिया प्रशिक्षण

3 अक्टूबर को होगी पंचायत उपनिर्वाचन की मतगणना

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज:.पंचायत उपनिर्वाचन 2026 के अंतर्गत मतगणना की तैयारियों के क्रम में शासकीय महाविद्यालय मऊगंज में मतगणना दलों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मतगणना 3 अक्टूबर 2026 को निर्धारित कार्यक्रमानुसार कराई जाएगी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में मऊगंज एवं हनुमना के लिए नियुक्त मतगणना दलों के पर्यवेक्षक, सहायक, रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित रहे। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने मतगणना प्रक्रिया, दायित्वों, निर्धारित प्रावधानों तथा आवश्यक सावधानियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button