मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

सेवा संकल्प अभियान में नगर निगम में राष्ट्रपिता को किया गया नमन

सेवा संकल्प अभियान में नगर निगम में राष्ट्रपिता को किया गया नमन

नगर निगम में महात्मा गांधी को नमन कर चलाया गया स्वच्छता अभियान

 

रीवा . राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम रीवा द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर में महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।

इस अवसर पर “सेवा मेरा योगदान” अभियान के अंतर्गत उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी जी के स्वच्छता संबंधी विचारों को स्मरण करते हुए स्वच्छता को अपने दायित्व एवं सेवा का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम रीवा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत शहर की स्वच्छता व्यवस्था में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले समाजसेवी संस्थाओं एवं सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके निरंतर योगदान की सराहना करते हुए स्वच्छता के प्रति उनके समर्पण के लिए उत्साहवर्धन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button