जन विश्वास अभियान शिविर अष्टभुजा मंदिर के पास बहुउद्देशीय भवन में आज
सेवा संकल्प अभियान में सेवा सेतु शिविर नईगढ़ी में आज
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . जिले भर में 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत 3 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर लगाए जा रहे हैं। बहुउद्देशीय भवन अष्टभुजी माता मंदिर के पास नईगढ़ी में 3 अक्टूबर को जन विश्वास शिविर के साथ सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि शासन की उच्च प्राथमिकता के सेवा संकल्प अभियान तथा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी योजना में दर्ज आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। शिविर में खाद्य विभाग के हितग्राहियों की ई केवाईसी अपडेशन, आयुष्मान कार्ड बनाने, आधार कार्ड में सुधार तथा अन्य विभागों की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। कलेक्टर ने एसडीएम मऊगंज तथा सीईओ जनपद पंचायत नईगढ़ी को शिविर के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। सभी अधिकारी सुबह 10 बजे शिविर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।



