पूणे

  • नथिंग ने बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को बनाया अपना नया ब्रांड एंबेसडर

    नथिंग ने बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह को बनाया अपना नया ब्रांड एंबेसडर   पुणे – लंदन के कंज्यूमर टेक ब्रांड, नथिंग ने भारतीय सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ अपनी नई साझेदारी की घोषणा की है। रणवीर सिंह नथिंग स्मार्टफोन का चेहरा होंगे और ब्रांड के आने वाले कैम्पेन में नजर आएंगे। भारत का ये मशहूर सुपरस्टार नथिंग फोन के डिजिटल, प्रिंट और टीवीसी कैम्पेन में दिखाई देंगे।   इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए रणवीर सिंह ने कहा, “मैं नथिंग के साथ जुड़कर बेहद रोमांचित हूं! पहली बार जब से मैंने ब्रांड की खूबसूरत और आकर्षिक डिज़ाइन देखी है, तभी से मुझे अहसास हो गया था कि यह साझेदारी तो होनी ही है। स्मार्टफोन इंडस्ट्री की दूसरी कंपनियों से अलग हटकर कुछ नया करने की नथिंग की प्रतिबद्धता वास्तव में प्रेरणादायक है। मैं नथिंग के साथ सहयोग करने और साथ मिलकर कुछ मजेदार काम करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।”   नथिंग के को–फाउंडर, अकीस इवेंजेलिडिस ने कहा, “जब से हमने नथिंग की शुरुआत की है, तब से हमें भारत में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। भारतीय बाजार में हमारी महत्वाकांक्षाएं दिन–ब–दिन बढ़ती जा रही हैं। हमने यहां निर्माण इकाई स्थापित की है, इसी के साथ ही हम देश भर में कई सर्विस सेंटर खोल रहे हैं। यह साझेदारी हमारे ब्रांड को विस्तार देने की दिशा में एक अगला कदम है। मैं हमारे बीच रणवीर का आधिकारिक तौर पर स्वागत करते हुए बेहद रोमांचित हूं! हम काफी समय से संपर्क में हैं। रणवीर की बात करें तो वे एक जबर्दस्त क्रिएटिव इंसान हैं। उनका व्यक्तित्व काफी कुछ हमारे ब्रांड जैसा है। हम एक दूसरे के साथ काम करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।”    हाल ही में, नथिंग ने इस बात की पुष्टि की है, कि कंपनी के आने वाले स्मार्टफोन, फोन (2ए) का वैश्विक लॉन्च 5 मार्च को किया जाएगा। भारत के दिल्ली में एक व्यक्तिगत समारोह से इस कार्यक्रम की लाइव–स्ट्रीमिंग की जाएगी। इस कार्यक्रम में हजारों लोग उपस्थित होंगे। फोन (2ए) को एक बेहतरीन स्मार्टफोन अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार किया है। यह यूजर की जरूरतों को पूरा करेगा और नथिंग के सभी डिजाइन इनोवेशन, एक्सपर्टाइज और क्राफ्टमैनशिप जैसी खूबियों के साथ तैयार किया गया है। फोन (2ए) में इससे पहले आए फोन(2) के कई शानदार फीचर्स शामिल होंगे। यह पैमाने पर फोन (1) की तुलना में एक बेहतरीन अपग्रेड साबित होगा।

    Read More »
  • शिवाजी माधवराव मानकर ने भाजपा दिग्गजों से पुणे से लोकसभा की उम्मीदवारी मांगी

      शिवाजी माधवराव मानकर ने भाजपा दिग्गजों से पुणे से लोकसभा की उम्मीदवारी मांगी ‘*एक मिशन, पुणे नंबर वन’ के…

    Read More »
  • एमएसएमई डिफेन्स एक्सपो 2024 का हुआ शानदार समापन

    एमएसएमई डिफेन्स एक्सपो 2024 का हुआ शानदार समापन स्वदेशी रक्षा उत्पादन में भारत की क्षमताओं का हुआ प्रदर्शन   विशाल…

    Read More »
  • श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

    श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन पुणे : विश्‍वस्तरीय गौ चिकित्सालय नागौर के पिड़ीत गौवंश एवं जीव-जन्तम हितार्थ हेतु…

    Read More »
  • रवीन्द्र धांगेकर द्वारा नरहे में महा ई सेवा केंद्र का उद्घाटन

    रवीन्द्र धांगेकर द्वारा नरहे में महा ई सेवा केंद्र का किया गया उद्घाटन   पुणे: – महाराष्ट्र सरकार की ओर…

    Read More »
  • 36वां कथक महोत्सव- पुणे संस्करण

    36वां कथक महोत्सव- पुणे संस्करण रिपोर्ट विशाल समाचार टीम पुणे पुणे: 36वें कथक महोत्सव के दिल्ली संस्करण की अपार सफलता…

    Read More »
  • कर्म, ज्ञान और भक्ति योग से मनुष्य सुखी होता डॉ. निशिकांत श्रोत्री के विचार: लेखक डॉ. प्रचिति पुंडे की पुस्तक ’वेलनेस रिडिफाइन’ का विमोचन

    कर्म, ज्ञान और भक्ति योग से मनुष्य सुखी होता डॉ. निशिकांत श्रोत्री के विचार: लेखक डॉ. प्रचिति पुंडे की पुस्तक…

    Read More »
  • विधान परिषद की उपाध्यक्ष डाॅ. नीलम गोरे की उपस्थिति में शिवाजीराव अढराव पाटिल ने पुणे म्हाडा अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया

      विधान परिषद की उपाध्यक्ष डाॅ. नीलम गोन्हे की उपस्थिति में शिवाजीराव आढराव पाटिल ने पुणे म्हाडा अध्यक्ष पद का…

    Read More »
  • चुनाव में खर्चदर के लिए निर्धारण समिति की बैठक सम्पन्न

    चुनाव में खर्चदर के लिए निर्धारण समिति की बैठक सम्पन्न पुणे:  लोकसभा आम चुनाव के लिए चुनाव में खर्चदर दर…

    Read More »
  • जिला परिषद पुणे में जलरथ का जोरदार स्वागत

    जिला परिषद पुणे में जलरथ का जोरदार स्वागत विशाल समाचार टीम पुणे: भारत सरकार एवं महाराष्ट्र सरकार की ओर से…

    Read More »
Back to top button