
चचा भतीजे आमने-सामने
बडे दिलचस्प मजेदार खबर देखने मिल रही है।
फर्रुखाबाद: प्रगति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मोहम्दाबाद के विवाह गांव में कैप्टन कामता प्रसाद यादव की मूर्ति का अनावरण किया. और इस दौरान उन्होंने सीधा भाजपा और भतीजे अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे वादे करती है, बीजेपी को हटाने के लिए सभी सेक्युलर पार्टियों को एक होना पड़ेगा.
शिवपाल ने कहा – अखिलेश को लगता है वह चुनाव जीत चुके हैं, तो यह दिमाक से निकल दे..! हम 403 सीटों पर लड़े तो हश्र ,परिणाम बुरा होगा
परिवार परिवार की तरफ खिंचता..!
उन्होंने कहा अखिलेश यादव से गठबंधन करना चाहते लेकिन वहां से कोई जवाब ही नहीं मिल रहा. अखिलेश यादव को लगता है कि वह चुनाव जीत चुके हैं
लेकिन अगर हम 403 सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ गए तो उनका क्या हश्र बुरा होगा, यह सभी लोग जानते हैं.
आज कल सभी पार्टियां एक जुट होकर यूपी से भाजपा को उखाड़ फैकने की कोशिश में लगी..!
लेकिन ऐसा होना संभव नहीं …?



