
सेंटपाल विद्यालय में कक्षा 7वीं में अध्ययनरत लाड़ली जीनत खान ने बताया कि मेरी मम्मी का सपना है कि मैं वकील बनूं। मामा श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारंभ की गई यह योजना हमारे सपनों को पूरा करने में सहायक हो रही है मुझे लाड़ली छात्रवृत्ति की एक किश्त मिल चुकी है। मैं पूरी मेहनत कर पढ़ाई कर रही हूं और मैं वकील बनकर दिखाऊँगी।


