इटावा

सरकारी कर्मचारियों को वोटर हेल्प डाउनलोड कराये जाने कोविड निगरानी रखने के जिला मैनेजमेंट प्लान तैयार करने के दिये निर्देश

विशाल समाचार टीम इटावा

इटावा :समस्त सरकारी कर्मचारियों को वोटर हेल्प लाइन डाउन लोड कराये जाने,कोविड निगरानी समितियों से मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग लिये जाने, स्वीप प्लान, डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेन्ट प्लान बनाये जाने,स्थानीय स्तर पर करायी जाने वाली प्रतियोगितायों का कार्यक्रम बनाये जाने,नगर पालिका/नगर पंचायतों की कूड़ा गाडि़यों पर मतदाता जागरूकता संबंधी आडियो बजवाये जाने,विद्यालय स्तर पर गठित ईएलपी की सूचना अद्यतन किये जाने के निर्देश दिये।
उक्त निर्देश प्र.जिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के पुनरीक्षण एवं स्वीप संबंधी आयोजित कार्यशाला के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में दिये। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला मुख्य उद्देश्य है कि नये युवा मतदाताओं को जागरूक कर उनका शत प्रतिशत पंजीकरण कराकर उनके नाम मतदाता सूचीं सम्मिलित कराये जाये, 01 जनवरी 2022 को 18,19 वर्ष की आयु पूर्ण करने वालें सभी युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूचीं में षामिल किये जाये, कोई भी युवा वोटर मतदाता सूचीं में सम्मिलित होने से वंचित न रहने पाये।
इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय नारायन सिंह,जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, जिला बेसिक परिक्षा अधिकारी उमानाथ, उप जिलाधिकारी, सूचना विज्ञान अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button