विशाल समाचार टीम इटावा
इटावा : राजकीय फल संरक्षण केन्द्र कम्पनी बाग इटावा द्वारा ग्राम पंचायत रम्पुरा उमर खेड़ा,भरथना में महात्मा गांधी खाद्य प्रसंस्करण स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत दि.29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्घाटन ग्राम प्रधान द्वारा किया गया। उक्त प्रशिक्षण में 30 लाभार्थियों ने भाग लिया जिसमें गुलाब शरबत, मिर्च का आचार,नीबू स्कैवष, सेब जैम आदि खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के बारे में तथा पी.एम. एफ.एम.ई. (प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना) के बारे में प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केन्द्र विवेक कुमार द्वारा , अतिथि व्याख्याता ओ.एन. त्रिवेदी ,कृष्ण कुमार मिश्र ने विस्तृत जानकारी दी, केन्द्र सहायक प्र. गीता सिंह गौर ने प्रयोगात्मक कार्य कर गुलाब सरबत मिर्च का आचार एव फल सब्जियों के बारे मे जानकारी दी। लाभान्वित प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद एक माह का पुनः प्रशिक्षण प्राप्त कर लघु उद्योग के प्रस्ताव बनाकर लघु उद्योग लगा सकते हेै, उद्योग लगाने पर 50 प्रतिशत अनुदान मशीनरी पर दिया जायेगा, जो अधिकतम रू. एक लाख से ज्यादा का नहीं होगा।


