इटावा

राष्ट्रीय अखण्डता दिवस ’’ केे अवसर पर सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण विकास भवन इटावा में

विशाल समाचार टीम इटावा

इटावा : सरदार बल्लभ भाई पटेल नवीन भारत के निर्माता तथा भारतीय जनमानस ,राष्ट्रीय एकता के बेजोड शिल्पी थे,उनका निरपेक्ष भाव से देश को आजाद कराने में बहुत बड़ा योगदान रहा, इसे कभी भुलाया नही जा सकता।

उक्त उद्गार प्र. जिलाधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस ‘‘ राष्ट्रीय अखण्डता दिवस ’’ केे अवसर पर विकास भवन के प्रेरणा सभागार में सरदार बल्लभ भाई पटेल की चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरान्त राष्ट्रीय एकता अखण्डता की शपथ दिलाते हुए कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल का निरपेक्ष भाव से देश को आजाद कराने में बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होने 500 से अधिक रियासतों को विलय कराने का कार्य बड़ी कुशलता से किया। उन्होने कहा कि महापुरुषों के जन्म दिवस पर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद कर हम सभी अपनी राष्ट्रीय भावना से मजबूत होते है। सरदार पटेल जी के सिद्धांतों का अनुसरण करें इससे सबके जीवन के साथ-साथ देश उन्नति करेगा

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी दीन दयाल वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए जयकेश त्रिपाठी, शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर जिला दिब्यांगजन कल्याण अधिकारी प्रशान्त कुमार, डी.सी.एन.आर.एल.एम. बृज मोहन अम्बेड, विकास भवन के विभिन्न अनुभागो के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

इससे पूर्व कलेक्ट्रेट से विभिन्न विद्यालयों द्वारा निकाली गयी रैली को प्रा. जिलाधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट से प्रारम्भ होकर, डी.एम.चैराहा, एस.एस.पी.चैराहा ,पक्का तालाब चैराहा,बलराम सिंह चैराहा होते हुए राजकीय बालिका इण्टर कालेज पर समाप्त हुई। रैली में स्काडट गाइड,एन.सी.सी., राजकीय बालिका इण्टर कालेज,सनातन धर्म इण्टर कालेज,व नारायन इण्टर कालेज, के.के.डी.सी इण्टर कालेज, अर्चना मेमोरियल सरस्वती ज्ञान मन्दिर इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. मुकेश कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज पूरन पाल सिंह, प्रधानाचार्य सनातन धर्म इण्टर कालेज संजय शर्मा प्रधानाचार्य के.के.इण्टर कालेज प्रवेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य चित्र गुप्त इण्टर कालेज उमेष यादव सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

अमृत महोत्सव की श्रंखला में कलेक्ट्रेट सभागार में लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयन्ती बड़े उत्साह ,उमंग एवं कोविड-19 के दिसा निर्देश के अन्तर्गत मनाई गयी। अपर जिलाधिकारी (न्यायायिक) ए.बी.सिंह ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। और उसके बाद राष्ट्रीय एकता अखण्डता की षपथ दिलाते हुए कहा कि सरदार पटेल जी का जन्म दिवस को मनाये जाने का उद्देष्य राष्ट्रीय एकता एवं साामाजिक समरसत्ता को बढ़ावा देना एवं जनता में जागरूकता जाना है। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र प्रसाद, टेनी डिप्टी कलेक्टर रितु प्रिया,डिप्टी कलेक्टर मलखान सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी सूरज सिंह सहित कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विजय शंकर दीक्षित द्वारा किया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. भगवानदास ने डाॅ.भीमराव अम्बेडकर जिला चिकित्सालय में विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को अपने कर कमलों से फल वितरित किये । इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधीक्षक डाॅ. एम.एम.आया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (महिला चिकित्सालय) सहित चिकित्सक आदि उपस्थित रहे। ज्योतिबा फुले स्टेडियम मे लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जीवन राष्टिय एकता अखण्डता पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। सूचना विभाग द्वारा राष्ट्रीय एकता विषयक टी.वी., एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button