विशाल समाचार टीम इटावा
इटावा : उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि वृहत औद्योगिक आस्थान सराय ऐसर इटावा में औद्योगिक प्रयोजन हेतु 04 भूखण्ड संख्या डी-8, डी-10,डी-11 एवं डी-12 रिक्त है। उद्योग स्थापित करने के इच्छुक ऐसे अनुसूचित जाति कि व्यक्तियों/उद्यमी जो शीघ्र उद्योग लगा सके, भूखण्ड हेतु कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र में आवेदन पत्र विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट के साथ प्रस्तुत करें। भूखण्ड जैसा है जहां हैं, के आधार पर उद्योग बन्धु समिति द्वारा आवंटन किया जायेगा। आवंटन के पष्चात कुल मूल्य का 10 प्रतिशत धनराशि जमा करनी होगी एवं उद्योग स्थापित कराना होगा। उद्योग स्थापित न करने की स्थिति में भूखण्ड आवंटन निरस्त कर दिया जायेगा। इच्छुक उद्यमी आवेदन पत्र दि: 20 नवम्बर 2021 तक कायाZलय जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र एसस.डी.फील्ड इटावा में जमा कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्योग केन्द्र में सम्पर्क किया जा सकता है।



